ग्रेटर नोएडा में साइबर कैफे बना लुटेरों का निशाना, हथियार दिखाकर 80 हजार लूटे

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (14/08/2026): ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने साइबर कैफे में घुसकर 80 हजार रुपये लूट लिए। मलकपुर गांव में गुरुवार शाम करीब 3 बजे हुई वारदात के दौरान एक बदमाश ने कर्मचारी पर पिस्टल तान दी, जबकि दूसरे ने कैफे में रखी नकदी उठा ली। इसके बाद दोनों बाइक से फरार हो गए।

कैफे संचालक मोहित अलीगढ़ का रहने वाला है और मलकपुर में किराए पर रहकर साइबर कैफे चलाता है। कैफे में ग्राहकों के बैंक खातों में पैसे जमा करने का काम भी किया जाता है। बताया गया है कि मोहित ने बैंक से 80 हजार रुपये निकाले थे और कैफे में रखने के बाद कुछ देर के लिए खाना खाने चला गया। उस समय कैफे पर कर्मचारी उस्मान मौजूद था।

इसी दौरान दो नकाबपोश युवक बाइक से वहां पहुंचे और कैफे के अंदर दाखिल हो गए। एक युवक ने हथियार निकालकर उस्मान को डराया, जबकि उसके साथी ने रैक में रखी रकम निकाल ली। दोनों के बाहर निकलने के बाद कर्मचारी ने शोर मचाने की कोशिश की, लेकिन एक बदमाश वापस आया और गोली मारने की धमकी देकर उसे चुप रहने को कहा।

बदमाशों के जाने के बाद कर्मचारी ने आसपास के लोगों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। सामने आई एक फुटेज में दोनों आरोपी बाइक से कैफे की तरफ आते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को कैफे में मौजूद 80 हजार रुपये की पहले से जानकारी थी या उन्होंने बैंक से रकम निकालने के बाद कैफे संचालक का पीछा किया था। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।