Gautam Buddha Nagar News (17/11/2026): गौतमबुद्ध नगर में 12 दिसंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिला मुख्यालय के साथ जनपद की तहसील अदालतों में भी विभिन्न मामलों का निस्तारण किया जाएगा। लोक अदालत में आपसी सहमति और समझौते के आधार पर विवादों को सुलझाने का अवसर मिलेगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्ध नगर की सचिव शिवानी रावत ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर इस लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों के लंबित मामलों का जल्द समाधान कराना और उन्हें लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत दिलाना है।
इन मामलों का होगा निस्तारण
राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, पारिवारिक विवाद, मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम से जुड़े मामले, बिजली-पानी के बिल संबंधी विवाद, चेक बाउंस के मामले और भू-राजस्व से जुड़े वाद शामिल होंगे। इसके अलावा सेवा संबंधी मामलों, प्री-लिटिगेशन और आपसी समझौते से हल किए जा सकने वाले अन्य विवादों का भी निस्तारण किया जाएगा।
आपसी सहमति से मिलेगा समाधान
लोक अदालत में उन मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनमें दोनों पक्ष आपसी सहमति से विवाद समाप्त करना चाहते हैं। इसके लिए संबंधित पक्षकार जिला मुख्यालय या तहसील न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर अपने मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इससे लोगों को कम समय में विवाद सुलझाने और लंबी न्यायिक प्रक्रिया से बचने का मौका मिलेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।