Greater Noida News (17/11/2026): सेक्टर बीटा-1 की मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेक्टर की सुरक्षा, टूटी सड़कें, अवैध पीजी, पानी का कम दबाव और अन्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। आरडब्ल्यूए ने अधिकारियों से इन समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की।
बैठक में आरडब्ल्यूए ने सेक्टर के चारों तरफ बाउंड्री वॉल बनवाने की मांग रखी। इसके अलावा जर्जर सर्विस रोड और सेक्टर के अंदर की खराब सड़कों की मरम्मत एवं निर्माण कराने की बात कही गई। पदाधिकारियों ने बताया कि सेक्टर में अवैध रूप से संचालित पीजी के कारण आए दिन विवाद होते हैं। यहां रहने वाले कुछ युवक देर रात तक सड़कों पर घूमते रहते हैं, जिससे निवासियों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था प्रभावित होती है। ऐसे पीजी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
आरडब्ल्यूए ने सेक्टर के बारात घर में बच्चों और युवाओं के लिए लाइब्रेरी बनवाने का प्रस्ताव भी रखा। साथ ही 40 से 50 फीट से अधिक ऊंचाई वाले पेड़ों की उचित छंटाई कराने और बारात घर के रखरखाव की जिम्मेदारी आरडब्ल्यूए को सौंपने की मांग की। इसके अलावा सेक्टर में पानी का दबाव कम होने की समस्या से भी अधिकारियों को अवगत कराया गया।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेन्द्र भाटी और कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया। इस पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के डीजीएम विजय रावल ने आश्वासन दिया कि सेक्टर बीटा-1 की समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा।
बैठक में आरडब्ल्यूए सचिव ओम प्रकाश शर्मा, सलाहकार जयपाल चौधरी, भीम सिंह भाटी, सुरेन्द्र सैनी, महेन्द्र सिंह, मागेराम शर्मा, आरपी शर्मा, दीपक भाटी सहित कई सेक्टरवासी मौजूद रहे। वहीं प्राधिकरण के परियोजना, उद्यान, विद्युत, स्वास्थ्य और सीवर विभाग के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। आरडब्ल्यूए ने कहा कि सेक्टर में बेहतर सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्राधिकरण के साथ समन्वय बनाकर प्रयास जारी रहेंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।