ग्रेटर नोएडा में अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई थी 19 वर्षीय युवक की मौत

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (13/08/2026): ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि युवक को फोन कर अचानक ड्यूटी से बुलाया गया था। इसके बाद रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवार ने बुधवार शाम दनकौर कोतवाली पहुंचकर पुलिस से पूरे मामले की दोबारा जांच कराने और कार्रवाई की मांग की।

रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के दुबली गांव निवासी लेखराज के बेटे भूपेंद्र की 7 अगस्त की रात सड़क हादसे में मौत हुई थी। परिजनों के मुताबिक, रात करीब 10 बजे उन्हें भूपेंद्र के घायल होने की जानकारी मिली। उसे तत्काल ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। शुरुआत में घटना को सड़क दुर्घटना माना गया, लेकिन अब मृतक के परिवार ने इसमें साजिश की आशंका जताई है।

लेखराज का कहना है कि भूपेंद्र के मोबाइल फोन में मिली एक रिकॉर्डिंग से उन्हें शक हुआ। रिकॉर्डिंग के आधार पर परिवार का दावा है कि किसी व्यक्ति ने भूपेंद्र को फोन करके ड्यूटी से जल्दी बुलाया था। इसके कुछ समय बाद ही उसकी मौत की सूचना मिली। इसी वजह से परिजन आशंका जता रहे हैं कि युवक को सुनियोजित तरीके से बुलाकर उसकी हत्या की गई और बाद में घटना को सड़क हादसे का रूप दिया गया।

परिजनों ने पुलिस से मोबाइल रिकॉर्डिंग, कॉल डिटेल और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की गहनता से जांच कराने की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि परिवार की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।