ग्रेटर नोएडा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, विधवा महिला ने रिश्तेदारों पर लगाए गंभीर आरोप
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (13/08/2026): ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के अच्छेजा बुजुर्ग गांव में एक विधवा महिला ने अपने परिवार के लोगों पर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पीड़िता रजीना ने गुरुवार दोपहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की करीब छह साल पहले मृत्यु हो चुकी है। पति की पैतृक संपत्ति का बंटवारा भी परिवार में हो चुका है। इसके बावजूद जेठ पक्ष के लोग उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
रजीना के मुताबिक, मंगलवार को उसके जेठ अपने बेटे और पत्नी के साथ जमीन पर पहुंचे। उन्होंने जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोप है कि तीनों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसे गंभीर परिणाम भुगतने और जान से खत्म करने की धमकी भी दी गई।
घटना के बाद महिला ने दनकौर पुलिस से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। उसने जमीन पर कब्जे की कोशिश रोकने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।