असम की युवती की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी रमन फरार

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (13/08/2026): नोएडा के बरौला गांव में पीजी में रह रही असम की 19 वर्षीय महक अहमद की हत्या के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महक पर चाकू से करीब छह वार किए गए थे। ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हुई। पुलिस ने घटनास्थल से शराब की बोतल, गिलास और अन्य सामान बरामद कर जांच में शामिल किया है।

पुलिस को कमरे के आसपास से महक का मोबाइल फोन भी मिला है। फोन को कब्जे में लेकर उसकी जांच कराई जा रही है। पुलिस फोटो, व्हाट्सऐप चैट, कॉल डिटेल और कॉन्टैक्ट लिस्ट के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महक और नामजद आरोपी रमन के बीच पहले से कितनी पहचान थी और दोनों के बीच किस तरह की बातचीत होती थी।

जांच में यह भी सामने आया है कि महक करीब तीन सप्ताह पहले अपने माता-पिता को बताए बिना असम के डिब्रूगढ़ से नोएडा आई थी। वह अपनी सहेली संजना के साथ बरौला स्थित पीजी में रह रही थी। घटना के समय संजना वहां मौजूद नहीं थी और करीब दो दिन बाद वापस लौटी। पुलिस अब उसकी गैरमौजूदगी के दौरान हुए घटनाक्रम की जानकारी भी जुटा रही है।

पुलिस के अनुसार 8 अगस्त की रात महक और संजना पीजी की लॉबी में थीं। इसी दौरान रमन अपने कमरे के बाहर शराब पी रहा था। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद और कहासुनी हुई थी। पुलिस इस विवाद को हत्या की घटना से जोड़कर देख रही है, लेकिन यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से कोई विवाद या संबंध था या नहीं।

पोस्टमार्टम की प्राथमिक जानकारी में अत्यधिक रक्तस्राव को मौत की वजह बताया गया है। विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद चोटों और हत्या के तरीके से जुड़ी स्थिति और स्पष्ट होगी। वारदात के बाद से आरोपी रमन फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के यहां दबिश दे रही हैं। पुलिस महक और आरोपी के मोबाइल रिकॉर्ड का मिलान कर हत्या की वजह और पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।