GIMS ग्रेटर नोएडा में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (13/08/2026): भारत सरकार के “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत ग्रेटर नोएडा स्थित GIMS (Government Institute of Medical Sciences) की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के माध्यम से संस्थान परिवार और आमजन के बीच देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
तिरंगा यात्रा GIMS के मुख्य द्वार से शुरू होकर कासना मार्केट तक पहुंची और इसके बाद वापस GIMS परिसर में समाप्त हुई। यात्रा में संस्थान के चिकित्सकों, नर्सिंग एवं Allied Health & Sciences के संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
“हर घर तिरंगा” के प्रति किया जागरूक
यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने “हर घर तिरंगा” अभियान के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले प्रतिभागियों ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के साथ राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने का संदेश भी दिया गया।
निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता के नेतृत्व में निकली यात्रा
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ GIMS के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने GIMS परिवार के सदस्यों को “हर घर तिरंगा” अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।डॉ. गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल देश की पहचान का प्रतीक नहीं, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता और गौरव की भावना से भी जुड़ा है। उन्होंने सभी से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बनाए रखने और देशभक्ति की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया।
चिकित्सकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम में डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, कर्नल बृज मोहन, डॉ. मोहित माथुर, डॉ. अतुल गुप्ता और डॉ. इजेन समेत संस्थान के नर्सिंग एवं Allied Health & Sciences विभाग के संकाय सदस्य, विद्यार्थी और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। GIMS परिवार की सामूहिक एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष बनाया। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों में देश के प्रति गौरव, एकजुटता और समर्पण की भावना देखने को मिली।
राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ अभियान में भाग लेने की अपील
GIMS प्रशासन ने “हर घर तिरंगा” अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए आमजन से राष्ट्रव्यापी अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होने की अपील की। संस्थान ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज को पूरे सम्मान और गर्व के साथ फहराने तथा देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने का आह्वान किया। जय हिंद!
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।