लिफ्ट में फंसी 5 साल की मासूम और मेड, अंधेरे और उमस में गुजारे 30 मिनट
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (13/08/2026): ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक हाईराइज सोसाइटी में मंगलवार शाम लिफ्ट अचानक रुकने से 5 साल की बच्ची अपनी मेड के साथ करीब 30 मिनट तक अंदर फंसी रही। लिफ्ट में अंधेरा और उमस होने से बच्ची को काफी परेशानी हुई। बाद में मेंटेनेंस टीम और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
घटना हवेलियां वैलेंसिया होम सोसाइटी के ए टावर की है। बताया गया कि शाम करीब 7 बजे बच्ची मेड के साथ लिफ्ट से नीचे जा रही थी। इसी दौरान 13वीं और 12वीं मंजिल के बीच बिजली चले जाने से लिफ्ट अचानक बंद हो गई। दोनों काफी देर तक अंदर ही फंसे रहे।
मदद के लिए मेड ने लिफ्ट में लगा इमरजेंसी अलार्म भी दबाया, लेकिन तुरंत सहायता नहीं पहुंच सकी। इस दौरान लिफ्ट के भीतर अंधेरा और गर्मी बढ़ने से बच्ची घबरा गई। जानकारी मिलने पर बच्ची के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और सोसाइटी की टीम से मदद की मांग की।
करीब आधे घंटे बाद मेंटेनेंस कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू शुरू किया। लिफ्ट का दरवाजा खोलकर बच्ची और मेड को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के बाद दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई।
घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में नाराजगी है। निवासियों का कहना है कि हाईराइज इमारतों में लिफ्ट की नियमित जांच और आपातकालीन व्यवस्था बेहद जरूरी है। उनका आरोप है कि भारी मेंटेनेंस शुल्क लेने के बावजूद ऐसी घटनाओं में तत्काल सहायता नहीं मिल पाती। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटियों में लिफ्ट फंसने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।