वीवो कंपनी के बाहर किसानों का प्रदर्शन, 21 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (13/08/2026): ग्रेटर नोएडा में किसान एकता महासंघ के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को वीवो कंपनी के बाहर प्रदर्शन कर स्थानीय युवाओं को रोजगार देने सहित विभिन्न मांगें उठाईं। प्रदर्शन के बाद संगठन की ओर से कंपनी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर मांगों के शीघ्र समाधान की अपील की गई।

किसान एकता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दोपहर करीब एक बजे कंपनी परिसर के बाहर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रोजगार और कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं को लेकर अपनी मांगें कंपनी प्रबंधन के समक्ष रखीं। संगठन की ओर से कंपनी के एचआर सिक्योरिटी हेड दीपेंद्र सिंह को महाप्रबंधक के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

महासंघ के प्रदेश प्रभारी पप्पू प्रधान ने बताया कि संगठन की प्रमुख मांग है कि क्षेत्र के स्थानीय युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार कंपनी में रोजगार के अवसर दिए जाएं। इसके साथ ही पिछले पांच वर्षों से कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों को स्थायी किए जाने की मांग भी उठाई गई है।

किसान संगठन ने यह भी मांग की कि जिन किसानों की जमीन पर कंपनी की स्थापना हुई है, उनके बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर उनकी शैक्षणिक योग्यता और पात्रता के अनुसार स्थायी रोजगार दिया जाए। संगठन का कहना है कि क्षेत्र के किसानों ने औद्योगिक विकास के लिए अपनी जमीन दी है, इसलिए स्थानीय परिवारों के युवाओं को रोजगार में उचित अवसर मिलना चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान किसान एकता महासंघ ने कंपनी प्रबंधन को एक सप्ताह का समय दिया। संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि निर्धारित अवधि में उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो 21 अगस्त 2026 से कंपनी के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि मांगों का समाधान होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में किसान और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर बलजीत हवलदार, सुरेंद्र नागर, मास्टर इंद्रपाल सिंह, गजराज सिंह, बिरम सिंह, रज्जाक ठेकेदार और रविंदर कसाना समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।