जेब में रखा मोबाइल बना ‘बम’, धमाके में युवक के दोनों हाथ झुलसे

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (13/08/2026): ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के पीपलका गांव निवासी 26 वर्षीय मोहम्मद माजिद के साथ मोबाइल फोन फटने की घटना सामने आई है। 8 अगस्त की रात गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर जेब में रखा मोबाइल अचानक गर्म होने के बाद तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में माजिद के दोनों हाथ और शरीर के निचले हिस्से में गंभीर झुलसने की चोटें आई हैं।

माजिद के अनुसार, वह गाजियाबाद से दनकौर लौटने के लिए रेलवे स्टेशन पर मौजूद था। इसी दौरान उसे जेब में रखे फोन के असामान्य रूप से गर्म होने का अहसास हुआ। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही मोबाइल में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने घायल माजिद की मदद की और उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। झुलसने के कारण उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

परिजनों के मुताबिक, माजिद ने यह मोबाइल करीब एक महीने पहले ही खरीदा था। इतने कम समय में फोन के इस तरह फटने से परिवार के लोग भी हैरान हैं। माजिद ने मोबाइल की सुरक्षा और गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है।

माजिद का कहना है कि कंपनी और मोबाइल विक्रेता को घटना की जांच कर यह स्पष्ट करना चाहिए कि फोन में ऐसी खराबी क्यों आई। उसने संबंधित कंपनी से मामले की जिम्मेदारी तय करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।