नोएडा (12 फरवरी, 2025): विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगों ने करीब 300 बेरोजगार युवकों से 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली। पीड़ितों को जॉर्डन समेत कई देशों में नौकरी दिलाने का वादा किया गया था, लेकिन जब वे तय तारीख पर सेक्टर-63 स्थित ऑफिस पहुंचे, तो वहां ताला लटका मिला। ठगी का अहसास होते ही सभी लोग सेक्टर-63 थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी।
आरोपियों ने सेक्टर-63 के एच ब्लॉक में एक ऑफिस खोला था और सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर नौकरी के इच्छुक युवाओं को फंसाया। इसके अलावा, शहर में कई जगहों पर पोस्टर और पंपलेट चिपकाए गए थे। नौकरी की तलाश में युवाओं ने इंटरनेट पर खोजबीन की और कंपनी से संपर्क किया। इसके बाद उन्हें जॉर्डन सहित अन्य देशों में आकर्षक सैलरी वाली नौकरियों का लालच दिया गया।
आरोपियों ने भरोसा दिलाने के लिए वीजा, पासपोर्ट, मेडिकल और अन्य दस्तावेज तैयार करवाने की बात कही। युवाओं से मोटी रकम वसूली गई और कई लोगों के पासपोर्ट भी जमा करवा लिए गए। लेकिन जब विदेश जाने का समय आया, तो कंपनी का मालिक फरार हो गया।
पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ठगी के शिकार लोगों से मिले दस्तावेजों और बैंक ट्रांजेक्शन के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का भरोसा दिया है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।