नोएडा (12 फरवरी, 2025): नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा अथॉरिटी) ने सेक्टर-94 स्थित एनिमल शेल्टर की व्यवस्था सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। 11 फरवरी 2025 को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय खत्री ने निरीक्षण किया, जिसमें साफ-सफाई, सुरक्षा और पशुओं की देखभाल से जुड़े कई कमियों को उजागर किया गया।
निरीक्षण के दौरान, यह पाया गया कि शेल्टर से निकलने वाले गोबर का उचित उपयोग नहीं हो रहा है। इस पर अधिकारियों ने सीएसआर फंड के तहत इसे बायोगैस के रूप में उपयोग करने के लिए तीन महीने के अंदर योजना लागू करने का आदेश दिया। इसके अलावा, शेल्टर के पुराने निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने और नई मरम्मत योजनाओं को तेज करने के निर्देश दिए गए।
शेल्टर के बाहर एक बड़ा बोर्ड लगाने और दीवारों पर पशु व पक्षियों से संबंधित वॉल पेंटिंग करने का निर्णय लिया गया, ताकि लोगों में जागरूकता बढ़े। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि शेल्टर संचालन एजेंसी की सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं थी। इसे सुधारने के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
शेल्टर के अंदर और आसपास की लाइटिंग, सीवर और जलापूर्ति की स्थिति को दुरुस्त करने का आदेश दिया गया। इसके साथ ही, कैंपस में कुछ कुत्तों में त्वचा रोग पाए जाने पर उनके इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया।
इस निरीक्षण के बाद उम्मीद है कि नोएडा में पशुओं की देखभाल के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उनका स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।