गाजियाबाद (12 फरवरी 2024): गाजियाबाद में महिला अधिवक्ता के साथ मारपीट एवं बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि एक महिला जो खुद को वकील बता रही है, उसे चोट आई है और वो चोटिल अवस्था में कुछ युवकों के साथ हाथापाई कर रही है।
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपने अपने हिसाब से प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। इस वीडियो को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है और सूबे में कानून व्यवस्था को लेकर प्रश्न चिन्ह लगाया गया है।
बता दें कि टेन न्यूज नेटवर्क इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म्स पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।