ग्रेटर नोएडा में 11 से 13 अगस्त तक लगेगा IBET Expo, ग्रामीणों और युवाओं को मिलेंगे नए अवसर
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (10/08/2026): ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 11 से 13 अगस्त 2026 तक इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो (IBET Expo) 2026 का आयोजन किया जाएगा। “Advancing Bioenergy Solutions for a Low Carbon World” थीम पर होने वाले इस तीन दिवसीय एक्सपो में देश के ऊर्जा क्षेत्र के भविष्य, बायोएनर्जी तकनीक और सर्कुलर इकोनॉमी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।
एक्सपो में बायोएनर्जी को स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा के विकल्प के रूप में बढ़ावा देने के साथ-साथ कृषि अवशेष, पशुओं के गोबर और अन्य जैविक कचरे से ऊर्जा उत्पादन की संभावनाओं पर फोकस रहेगा। नीति-निर्माता, उद्योग जगत, निवेशक, तकनीकी कंपनियां और शोधकर्ता एक मंच पर आकर बायोएनर्जी क्षेत्र में नई तकनीक, निवेश और नीतिगत संभावनाओं पर मंथन करेंगे।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ेगा Energy Sector
एक्सपो में उत्तर प्रदेश के गांवों को बायोएनर्जी अर्थव्यवस्था से जोड़ने पर भी विशेष जोर रहेगा। GOBARdhan पहल के तहत गोबर, कृषि अवशेष और जैविक कचरे से बायोगैस, कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) और जैविक खाद तैयार करने की संभावनाओं पर चर्चा होगी।
आईएफजीई के महानिदेशक संजय गंजू के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की कृषि और पशुधन क्षमता को बायोएनर्जी अर्थव्यवस्था से जोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आय के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं। कचरे के संग्रह और परिवहन से लेकर प्लांट संचालन, तकनीकी सेवाओं, जैविक खाद के प्रसंस्करण और मार्केटिंग तक पूरी वैल्यू चेन में रोजगार की संभावनाएं हैं।
किसानों और युवाओं के लिए नए अवसर
IBET Expo में यह भी चर्चा होगी कि गांव और क्लस्टर स्तर पर बायोएनर्जी परियोजनाएं किसानों के लिए अतिरिक्त आय का जरिया कैसे बन सकती हैं। ग्रामीण युवा प्लांट ऑपरेटर और तकनीशियन के रूप में काम कर सकते हैं, जबकि महिलाएं और स्वयं सहायता समूह कचरा संग्रह, प्रसंस्करण, पैकेजिंग और मार्केटिंग जैसी गतिविधियों से जुड़ सकते हैं।
एक्सपो में नई ऊर्जा तकनीक, निवेश, वित्तीय सहायता और नीतिगत सहयोग के जरिए बायोएनर्जी सेक्टर को मजबूत करने पर भी चर्चा होगी। आयोजकों का मानना है कि बायोएनर्जी और सर्कुलर इकोनॉमी के विस्तार से उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख ग्रामीण ऊर्जा केंद्रों में विकसित करने की दिशा में नए अवसर मिल सकते हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।