जेवर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (10/08/2026): जेवर पुलिस ने एटीएम बूथ पर लोगों को मदद का झांसा देकर उनका कार्ड बदलने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन आरोपियों को यमुना एक्सप्रेसवे स्थित आरआर साइट अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग बैंकों के 103 एटीएम कार्ड, कार्ड स्वैप मशीन, तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार आरोपी एटीएम बूथ में मौजूद लोगों को पैसे निकालने में मदद करने के बहाने अपना निशाना बनाते थे। इसी दौरान चालाकी से उनका एटीएम कार्ड बदल लेते थे। इसके बाद स्वैप मशीन की मदद से कार्ड का इस्तेमाल कर बैंक खाते से रकम निकाल लेते थे। पुलिस अब बरामद कार्डों के संबंध में जानकारी जुटा रही है कि इनसे कितने लोगों के खातों से रकम निकाली गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र के चिट्टा गांव निवासी आफताब, सलमान और अमीरूद्दीन के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि सलमान के खिलाफ आगरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़, मुरादाबाद और गौतमबुद्धनगर समेत कई जिलों में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, धोखाधड़ी, हथियार और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं। अन्य दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी पुलिस खंगाल रही है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। अवैध हथियार मिलने के बाद आयुध अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश के साथ ठगी की कुल रकम और अब तक बनाए गए पीड़ितों की जानकारी जुटाने में लगी है। 103 एटीएम कार्ड की बरामदगी को जांच में अहम माना जा रहा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।