IHE 2026 में Buddha Delights के काला नमक राइस प्रोडक्ट्स की बढ़ी मांग, मिले बड़े ऑर्डर
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (08/08/2026): ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बावजूद इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो (IHE) 2026 के तीसरे दिन हॉस्पिटैलिटी जगत में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आयोजन को उस समय अंतरराष्ट्रीय आयाम मिला, जब थाईलैंड के प्रधानमंत्री कार्यालय से संबद्ध माननीय मंत्री Napintorn Srisunpang ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ एक्सपो का दौरा किया और IEML के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार से संवाद किया।
वहीं, दिनभर बड़ी संख्या में हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल्स की मौजूदगी के बीच Master Bakers Challenge, Chef Nandlal, Chef Vaibhav Kaushik और Chef Bharat Alagh की मास्टरक्लास, IIID Trade Connect और Hospitality Design Symposium 2026 जैसे कार्यक्रम प्रमुख आकर्षण रहे।
IHE 2026 के दौरान Buddha Delights के एमडी डॉ. अजय रावत ने टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत में बताया कि ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ की सफलता के बाद ‘एक जनपद, एक व्यंजन’ पहल के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों के पारंपरिक और खास व्यंजनों को एक मंच मिला है। इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित इस आयोजन में करीब 60 से 65 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां विभिन्न जिलों के अनूठे खाद्य उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

डॉ. अजय रावत ने बताया कि Buddha Delights की प्रोडक्ट रेंज काला नमक एरोमैटिक राइस पर आधारित है। इसी चावल से कई तरह के उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें शुगर-फ्री विकल्प भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि काला नमक चावल के कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स के कारण इन उत्पादों को लोगों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। खास तौर पर बुजुर्गों और शुगर संबंधी जरूरतों वाले उपभोक्ताओं में इन उत्पादों को लेकर रुचि देखने को मिल रही है।
IHE 2026 में Buddha Delights को B2B स्तर पर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। डॉ. अजय रावत के मुताबिक, प्रदर्शनी के दौरान कई खरीदारों ने बल्क में ऑर्डर दिए हैं और अलग-अलग जिलों से भी ऑर्डर प्राप्त हुए हैं, जिन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। वहीं, इंडिया एक्सपो मार्ट की सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध होने से उत्तर प्रदेश के उत्पादों को देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान और बाजार मिलने के अवसर बढ़ रहे हैं।

IHE 2026 में पारंपरिक स्वाद के साथ आधुनिक जरूरतों को जोड़ने वाले काला नमक राइस से बने उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। Buddha Delights को मिले बल्क ऑर्डर इस बात का संकेत हैं कि स्थानीय खाद्य उत्पादों के लिए B2B बाजार में भी संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।