IHE 2026 में छाई मैनपुरी की 45 लेयर वाली सोहन पपड़ी, पहले दिन ही SOLD OUT

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (08/08/2026): ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बावजूद इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो (IHE) 2026 के तीसरे दिन हॉस्पिटैलिटी जगत में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आयोजन को उस समय अंतरराष्ट्रीय आयाम मिला, जब थाईलैंड के प्रधानमंत्री कार्यालय से संबद्ध माननीय मंत्री Napintorn Srisunpang ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ एक्सपो का दौरा किया और IEML के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार से संवाद किया। वहीं, दिनभर बड़ी संख्या में हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल्स की मौजूदगी के बीच Master Bakers Challenge, Chef Nandlal, Chef Vaibhav Kaushik और Chef Bharat Alagh की मास्टरक्लास, IIID Trade Connect और Hospitality Design Symposium 2026 जैसे कार्यक्रम प्रमुख आकर्षण रहे।

टेन न्यूज नेटवर्क से बात करते हुए ब्रिजवासी स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट के CEO आयुष ने बताया कि IHE 2026 में मैनपुरी की पारंपरिक सोहन पपड़ी को खास तौर पर प्रदर्शित किया गया। उन्होंने बताया कि यह सोहन पपड़ी वर्ष 1987 से तैयार की जा रही है और कारोबार की जिम्मेदारी अब तीसरी पीढ़ी संभाल रही है। इस उत्पाद को सरकारी One District One Cuisine (ODOC) पहल के तहत मेले में प्रस्तुत किया गया।

CEO आयुष के मुताबिक, उनकी सोहन पपड़ी की सबसे बड़ी खासियत इसकी महीन और कई परतें हैं। एक पीस में करीब 45 छोटी-छोटी बेसन की लेयर्स तैयार की जाती हैं। इसे शुद्ध देसी घी से बनाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और बनावट सामान्य सोहन पपड़ी से अलग नजर आती है। खास बात यह है कि पूरी प्रक्रिया इन-हाउस की जाती है और उत्पादन के लिए मशीनरी या बाहरी आउटसोर्सिंग पर निर्भरता नहीं रखी जाती।

IHE 2026 में मिले रिस्पॉन्स को लेकर भी CEO आयुष ने उत्साह जताया। उन्होंने बताया कि मेले के पहले ही दिन पूरा स्टॉक बिक गया था, जिसके बाद दोबारा सामान मंगवाना पड़ा। हालांकि, स्टॉल का सामान पहुंचने में देरी हुई थी, इसके बावजूद ग्राहकों और विजिटर्स की अच्छी प्रतिक्रिया मिली और लोगों ने मैनपुरी की पारंपरिक मिठाई में खास दिलचस्पी दिखाई।

India Expo Mart में पहली बार हिस्सा लेने के अनुभव को भी CEO आयुष ने सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल पर उपलब्ध सुविधाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर अच्छा रहा। पहली बार प्रदर्शनी में शामिल होने के कारण स्टॉल लगाने और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आयोजन टीम की ओर से मार्गदर्शन और सहयोग मिला। कुल मिलाकर ब्रिजवासी स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट के लिए IHE 2026 का अनुभव काफी अच्छा रहा।

मैनपुरी की पारंपरिक सोहन पपड़ी ने IHE 2026 में अपनी खास पहचान बनाई। 45 लेयर, शुद्ध देसी घी और वर्षों पुरानी पारंपरिक विधि के चलते इस मिठाई को मेले में शानदार प्रतिक्रिया मिली।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।