सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर से परामर्श, नोएडा लोक मंच और फेलिक्स हॉस्पिटल की नई पहल

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (07/08/2026): आमजन, बुजुर्गों और जरूरतमंद मरीजों को घर बैठे सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नोएडा लोक मंच के निःशुल्क दवा बैंक एवं चिकित्सा केंद्र और फेलिक्स हॉस्पिटल, नोएडा ने संयुक्त रूप से एक नई ऑनलाइन हेल्थ सर्विस शुरू की है। इस सेवा के तहत अब मात्र ₹30 में 24 घंटे अनुभवी डॉक्टरों से वीडियो कंसल्टेशन की सुविधा उपलब्ध होगी।

शुक्रवार को नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी, सेक्टर-15 में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया। आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, किफायती और तकनीक आधारित बनाना है, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर चिकित्सकीय सलाह मिल सके।

फेलिक्स हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ. डी. के. गुप्ता ने बताया कि अस्पताल की ओर से 24×7 ऑनलाइन डॉक्टर परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा, आपातकालीन स्थिति में 15–20 किलोमीटर के दायरे में दवाएं 15% की छूट पर उपलब्ध कराई जाएंगी। जरूरत पड़ने पर निःशुल्क एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध होगी, जिससे मरीज को फेलिक्स हॉस्पिटल या आवश्यकता अनुसार किसी सरकारी अस्पताल तक पहुंचाया जा सकेगा। वहीं, आईपीडी उपचार पर 30% तक की विशेष छूट भी दी जाएगी।

ऑनलाइन हेल्थ सर्विस के तहत मरीजों को वीडियो कंसल्टेशन, ऑनलाइन अपॉइंटमेंट और ई-प्रिस्क्रिप्शन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। यह सेवा विशेष रूप से बुजुर्गों, दिव्यांगों और ऐसे मरीजों के लिए उपयोगी होगी, जिन्हें बार-बार अस्पताल जाना कठिन होता है।

ऑनलाइन डॉक्टर

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब में पदाधिकारियों ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों तक सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। नोएडा लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना ने कहा कि संस्था का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि 9 अगस्त को आयोजित होने वाले मेगा हेल्थ कैंप में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श और लाभार्थियों के हेल्थ कार्ड भी बनाए जाएंगे।

कार्यक्रम में फेलिक्स हॉस्पिटल की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रश्मि गुप्ता सहित नोएडा लोक मंच के महेश सक्सेना, विनीत गर्ग, पवन यादव, आर.एन. श्रीवास्तव, कुशाग्र अवस्थी, जमील अहमद, एस.के. जैन, वी.के. जैन, मुकुल बाजपेयी, रेनू छिब्बर, विभा बंसल, विनोद शर्मा, ओ.पी. पारीक, ब्रज गोपाल, प्रदीप वोहरा समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

नोएडा लोक मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल दवाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि तकनीक के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाकर उन्हें बेहतर और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस जनहितकारी पहल का और विस्तार किया जाएगा।

संपर्क:
दवा बैंक हेल्पलाइन: 9319981797
हेड ऑफिस: 9319153685


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।