जिला पुस्तकालय को आधुनिक ज्ञान केंद्र बनाने की तैयारी, डीएम ने दिए अहम निर्देश
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (07/08/2026): गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में जिला पुस्तकालय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पुस्तकालय की वर्तमान व्यवस्था, उपलब्ध पुस्तकों, पाठक पंजीकरण, आधारभूत सुविधाओं और पठन-पाठन को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि जिला पुस्तकालय केवल पुस्तकों तक सीमित न रहे, बल्कि विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों, शोधार्थियों और आम नागरिकों के लिए ज्ञान, नवाचार और बौद्धिक विकास का आधुनिक केंद्र बने। उन्होंने समसामयिक विषयों से संबंधित नई और गुणवत्तापूर्ण पुस्तकों, पत्र-पत्रिकाओं तथा अध्ययन सामग्री की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में पुस्तकालय की सदस्यता बढ़ाने और अधिक से अधिक विद्यार्थियों एवं युवाओं को जोड़ने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। साथ ही विद्यालयों और महाविद्यालयों के सहयोग से छात्रों में पुस्तकालय के प्रति रुचि विकसित करने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने पुस्तकालय भवन, फर्नीचर, कंप्यूटर, इंटरनेट, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और स्वच्छता जैसी आधारभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि पाठकों को शांत, सुरक्षित और सुविधाजनक अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा पुस्तक प्रदर्शनी, पुस्तक चर्चा, व्याख्यान, करियर मार्गदर्शन तथा साहित्यिक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का नियमित आयोजन करने पर भी जोर दिया गया, ताकि जिला पुस्तकालय को जनपद के विद्यार्थियों और नागरिकों के लिए एक आधुनिक एवं आकर्षक ज्ञान केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके।
बैठक में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर, राजकीय इंटर कॉलेज सेक्टर-12 के प्रधानाचार्य, राजकीय जिला पुस्तकालय के समिति सदस्य तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।