विश्व जैन संगठन में राहुल जैन बने राष्ट्रीय महामंत्री, नोएडा को मिला बड़ा प्रतिनिधित्व
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (07/08/2026): विश्व जैन संगठन की मुख्य कार्यकारिणी की विशेष बैठक 6 अगस्त को दिल्ली के सैनी एनक्लेव स्थित संगठन के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार और विभिन्न राष्ट्रीय पदों पर नई नियुक्तियों को मंजूरी दी गई।
मुख्य कार्यकारिणी ने नोएडा के राहुल जैन को विश्व जैन संगठन का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया। इसके साथ ही अनुज जैन को राष्ट्रीय मंत्री, वीरेंद्र जैन (नोएडा) को वरिष्ठ सदस्य तथा निपुण जैन को युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया।
नियुक्तियों की घोषणा के बाद विश्व जैन संगठन, नोएडा शाखा के अध्यक्ष के.के. जैन और समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने राहुल जैन सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से नोएडा शाखा को नई ऊर्जा मिलेगी और राष्ट्रीय स्तर पर संगठन और अधिक मजबूत होगा।
राहुल जैन पिछले तीन वर्षों से विश्व जैन संगठन की नोएडा शाखा में संयोजक के रूप में कार्यरत थे। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ तीर्थराज सम्मेद शिखर की पवित्रता को लेकर हुए देशव्यापी आंदोलन तथा नेमि गिरनार धर्म यात्रा जैसे अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई। राहुल जैन को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 32 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे आज तक सहित कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं।
बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने की। इस दौरान वर्ष 2022 में तीर्थराज सम्मेद शिखर की पवित्रता को लेकर संगठन द्वारा चलाए गए देशव्यापी आंदोलन से जुड़ी लंबित मांगों को जल्द पूरा कराने के लिए सरकार से प्रभावी कार्रवाई की मांग का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया। बैठक में संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने तथा जैन समाज के हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प भी दोहराया गया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।