पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का नोएडा में जोरदार स्वागत, कई गणमान्य रहे मौजूद
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (05/08/2026):अखिल भारतीय युवा सनातन शक्ति द्वारा नोएडा में पूर्व सांसद एवं भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं कैसरगंज के सांसद करण भूषण सिंह तथा भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह (बबलू) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम के आयोजन एवं संपूर्ण व्यवस्थाओं का संचालन शालिनी सिंह ने किया। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक रामपाल चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद दुबे सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत और सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता, युवा सशक्तिकरण, राष्ट्रहित तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
अपने संबोधन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद दुबे ने कहा, “सत्य की सदैव विजय होती है। हमें सत्य, राष्ट्र और सनातन संस्कृति के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए।” कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में संगठन की ओर से सभी विशिष्ट अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।