IHE 2026में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ के साथ ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन कुज़ीन’: नीरज खन्ना, चेयरमैन, EPCH
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (5 अगस्त 2026): इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा (India Expo Mart, Greater Noida) में 9वें इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो (IHE 2026) का भव्य शुभारंभ हुआ। 5 से 8 अगस्त तक आयोजित होने वाले इस चार दिवसीय एक्सपो के पहले ही दिन बड़ी संख्या में विजिटर्स, खरीदारों और उद्योग से जुड़े पेशेवरों की मौजूदगी देखने को मिली। हॉस्पिटैलिटी, होटल, रेस्टोरेंट और HORECA सेक्टर के लिए आयोजित इस मेगा आयोजन में देश-विदेश के 1,000 से अधिक ब्रांड अपने अत्याधुनिक उत्पादों और नवीन तकनीकों का प्रदर्शन कर रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, चार दिनों में 25,000 से अधिक बिजनेस विजिटर्स के पहुंचने की उम्मीद है।
टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत में EPCH के चेयरमैन नीरज खन्ना ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने IEML के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का एक्सपो अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव प्रदान कर रहा है। प्रदर्शकों ने अपने उत्पादों को आकर्षक और आधुनिक तरीके से प्रस्तुत किया है, जिससे पूरा आयोजन अत्यंत प्रोफेशनल और बिजनेस फ्रेंडली नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में नए एग्जीबिटर्स के जुड़ने से इस बार का आयोजन पिछले संस्करणों की तुलना में अधिक सफल होने की उम्मीद है।
नीरज खन्ना ने उत्तर प्रदेश सरकार के स्टॉल की भी विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस बार ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP)’ के साथ ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन कुज़ीन’ की अवधारणा को भी प्रमुखता दी है, जो प्रदेश की पारंपरिक खाद्य संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि यह एक्सपो आत्मनिर्भर भारत की सोच को भी मजबूती देता है, क्योंकि यहां कारीगरों, निर्माताओं, रिटेलर्स और होलसेलर्स को एक ही मंच पर व्यापारिक अवसर मिल रहे हैं।

चार दिनों तक चलने वाले इस मेगा एक्सपो में बिजनेस मीटिंग्स, कॉन्फ्रेंस, डिज़ाइन सेमिनार, हाउसकीपर्स कॉन्क्लेव, लाइव कुकिंग मास्टरक्लास, पास्ट्री प्रतियोगिताएं और कई नेटवर्किंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उद्योग जगत का मानना है कि IHE 2026 न केवल भारतीय हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए नए व्यापारिक अवसर लेकर आएगा, बल्कि भारत को वैश्विक हॉस्पिटैलिटी एवं HORECA सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।