शारदा यूनिवर्सिटी की छात्रा तहरीन ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में जीते दो प्रतिष्ठित सम्मान
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (05/08/2026): शारदा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज एंड रिसर्च की पीएच.डी. छात्रा तहरीन ने मलेशिया की यूनिवर्सिटी मलाया में आयोजित International Conference on Functional Materials and Devices (ICFMD 2026).में अपने शोध कार्य का सफलतापूर्वक प्रस्तुतीकरण किया। उन्होंने सम्मेलन में “Biofunctionalized Co–Ni Ferrite Nanocomposites via Plant-Mediated Synthesis for Cancer Therapy” विषय पर ओरल प्रेजेंटेशन दिया, जिसे शोधकर्ताओं और विशेषज्ञों ने सराहा।
तहरीन अपना पीएच.डी. शोध कार्य शारदा यूनिवर्सिटी में डॉ. मोहित साहनी एवं डॉ. मुनेन्द्र सिंह के निर्देशन में कर रही हैं। उनका शोध ग्रीन सिंथेसिस आधारित फेराइट मैग्नेटिक नैनोपार्टिकल्स के विकास पर केंद्रित है, जिनका उपयोग टार्गेटेड ड्रग डिलीवरी और कैंसर थेरेपी जैसे बायोमेडिकल क्षेत्रों में किया जा सकता है। इस शोध में पर्यावरण-अनुकूल तरीके से फेराइट नैनोपार्टिकल्स का संश्लेषण, उनका विस्तृत कैरेक्टराइजेशन तथा उनकी जैविक क्षमता का मूल्यांकन किया गया है, जिससे भविष्य में प्रिसिजन मेडिसिन के क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित हो सकती हैं।
सम्मेलन के दौरान तहरीन को उनके उत्कृष्ट शोध प्रस्तुतीकरण के लिए Best Oral Presentation Award तथा उभरते वैज्ञानिक के रूप में Young Researcher Award से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि ने न केवल शारदा यूनिवर्सिटी का गौरव बढ़ाया, बल्कि अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय के बीच विश्वविद्यालय के शोध कार्यों को भी नई पहचान दिलाई। सम्मेलन के दौरान विभिन्न देशों से आए शोधकर्ताओं के साथ वैज्ञानिक विचार-विमर्श और संभावित शोध सहयोग के अवसर भी प्राप्त हुए।
इस उपलब्धि पर डीन, रिसर्च प्रो. (डॉ.) भुवनेश कुमार ने बधाई देते हुए कहा “यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि शारदा यूनिवर्सिटी की मजबूत शोध संस्कृति और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान का भी प्रमाण है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर हमारी छात्राओं का इस तरह सम्मानित होना पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। हमें विश्वास है कि उनका शोध भविष्य में स्वास्थ्य और नैनोमेडिसिन के क्षेत्र में सार्थक योगदान देगा तथा अन्य युवा छात्राओं को भी उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए प्रेरित करेगा।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।