11 अगस्त को सीएम योगी करेंगे ग्रेटर नोएडा में इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो का उद्घाटन
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (05/08/2026): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 अगस्त को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में तीसरे इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो का शुभारंभ करेंगे। यह तीन दिवसीय आयोजन 11 से 13 अगस्त तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश के ऊर्जा विशेषज्ञ, उद्योग प्रतिनिधि, वैज्ञानिक, निवेशक और नीति-निर्माता हिस्सा लेंगे।
बायोएनर्जी और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में नई संभावनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस एक्सपो की थीम “कम-कार्बन विश्व के लिए उन्नत बायोएनर्जी समाधान” रखी गई है। कार्यक्रम में हरित ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और सतत औद्योगिक विकास से जुड़े मुद्दों पर मंथन किया जाएगा।
एक्सपो में कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG), एथेनॉल, बायोडीजल, ग्रीन हाइड्रोजन, वेस्ट-टू-एनर्जी, बायोमास ईंधन, सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल समेत कई अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा।
आयोजकों के मुताबिक, यह मंच उद्योगों, स्टार्टअप्स, शोध संस्थानों और निवेशकों के बीच सहयोग बढ़ाने में मदद करेगा। आयोजन के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी बड़ी प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो को उत्तर प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा निवेश और हरित तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।