जिले में पशुपालकों के लिए सुनहरा मौका, ऐसे मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (05/08/2026): उत्तर प्रदेश दुग्धशाला विकास विभाग के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर विकास भवन सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुए इस संयुक्त कार्यक्रम में दुग्धशाला विकास विभाग और पशुपालन विभाग ने किसानों, पशुपालकों एवं स्वयं सहायता समूहों को आधुनिक डेयरी प्रबंधन, पशु स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 की ई-लॉटरी में चयनित लाभार्थियों को चयन पत्र और अनुमति पत्र वितरित किए गए। अधिकारियों ने बताया कि योजना का उद्देश्य स्वदेशी नस्ल की गायों के संरक्षण के साथ किसानों की आय बढ़ाना है।

लखनऊ से दुग्ध आयुक्त धन लक्ष्मी ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग की 50 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान विभाग की विकास यात्रा और पशु रोग नियंत्रण एवं टीकाकरण पर आधारित लघु फिल्मों का भी प्रदर्शन किया गया।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार सचान, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. विपिन कुमार और वैज्ञानिक डॉ. कुमार घनश्याम ने पशुओं के पोषण, वैज्ञानिक चारा प्रबंधन, रोगों की रोकथाम और समय पर टीकाकरण के महत्व पर किसानों को जागरूक किया। नाबार्ड की जिला विकास अधिकारी अलका एवं एलडीएम ने किसानों को कृषि ऋण और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की सुविधाओं की जानकारी दी।

वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से उनका अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। मुख्य विकास अधिकारी ने भी कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है और सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों, अधिकारियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।