ग्रेटर नोएडा: 24 लाख के विवाद में व्यक्ति की मौत, सुसाइड से पहले बनाया वीडियो
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (01/08/2026): ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के धनोरी खुर्द गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद एक व्यक्ति की मौत का कारण बन गया। 50 वर्षीय नवीन शर्मा ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद सामने आए एक वीडियो में उन्होंने अपनी आत्महत्या के लिए गांव के ही एक व्यक्ति को जिम्मेदार बताया है।
परिजनों के अनुसार, नवीन शर्मा ने कुछ समय पहले यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में स्थित अपना सात प्रतिशत का प्लॉट बेचा था। प्लॉट की बिक्री से मिले करीब 24 लाख रुपये सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए उन्होंने अपने परिचित यशपाल शर्मा को साथ लिया था। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर लगातार टालमटोल की गई और बाद में उन्हें धमकियां भी मिलने लगीं। इसी तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।
नवीन शर्मा की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृत्यु से पहले बनाए गए वीडियो में नवीन शर्मा ने अपनी मौत के लिए यशपाल शर्मा को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और दनकौर पुलिस से न्याय की मांग की। वीडियो में उन्होंने अपनी बेटी से परिवार का ख्याल रखने की भावुक अपील भी की। वहीं, दनकौर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि परिजनों की शिकायत, वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।