गड्ढों और जलभराव से जूझ रहा जेवर का कांवड़ मार्ग, बढ़ा सड़क हादसे का खतरा
टेन न्यूज नेटवर्क
Jewar News (01/8/2026): कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले जेवर क्षेत्र के दनकौर-सिकंदराबाद मार्ग की खराब हालत श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए चिंता का कारण बन गई है। सड़क पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर गया है, जिससे राहगीरों और कांवड़ यात्रियों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो यात्रा के दौरान दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ सकती है।
ग्रामीणों के मुताबिक कनारसी गांव, खेरली नहर और आसपास के कई हिस्सों में सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। लगातार हो रही बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे उनकी गहराई दिखाई नहीं देती। ऐसे में कांवड़ लेकर पैदल चल रहे श्रद्धालुओं के फिसलने या चोटिल होने का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सड़क की खराब स्थिति को लेकर कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत लंबित है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ अब कांवड़ यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ सकती है।
इधर प्रशासन कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न तैयारियों का दावा कर रहा है, लेकिन मार्ग की बदहाल स्थिति उन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। शुक्रवार शाम ग्रेटर नोएडा के डीसीपी रवि शंकर निम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।