ग्रेटर नोएडा में कार वर्कशॉप पर हमला, संचालक समेत कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (29/07/2026): ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में स्थित एक कार मरम्मत वर्कशॉप में कुछ लोगों द्वारा घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने वर्कशॉप में खड़ी कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया और विरोध करने पर संचालक व कर्मचारियों के साथ मारपीट की। घटना 26 जुलाई की शाम की बताई जा रही है, जबकि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, कुछ लोग लाठी-डंडों के साथ वर्कशॉप में पहुंचे और वहां खड़ी कारों के शीशे तोड़ने लगे। जब वर्कशॉप संचालक नीरज और कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट में नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल नीरज के चाचा सूबेराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ढाकवाला गांव के पास उनकी कार मरम्मत की वर्कशॉप है, जहां आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से पहुंचकर तोड़फोड़ और मारपीट की। उन्होंने हमले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
दनकौर कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर भोला, जयकांत और दीपक समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।