कांवड़ियों के लिए नोएडा में भव्य इंतज़ाम, हर दिन 5000 श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रसाद

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (29/07/2026): नोएडा के सेक्टर-14 स्थित श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर में इस वर्ष आयोजित होने वाले 15वें कांवड़ सेवा शिविर की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। समिति के अनुसार शिविर का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है और 2 अगस्त तक सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी। इसके बाद 3 अगस्त से कांवड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सेवा कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

इस बार शिविर में करीब 1000 कांवड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को सात्विक भोजन, आराम के लिए बेहतर सुविधाएं और प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई जाएगी। सेवा कार्य को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की भी तैनाती की जा रही है। अनुमान है कि प्रतिदिन करीब 5000 श्रद्धालु इस शिविर का लाभ उठाएंगे।

बारिश को ध्यान में रखते हुए पूरे शिविर में वाटरप्रूफ टेंट लगाए गए हैं। वहीं मेडिकल कैंप, पर्याप्त रोशनी और सुरक्षित बिजली व्यवस्था की गई है। बिजली के खंभों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप ढका गया है ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे। शिविर की व्यवस्थाओं पर समिति के साथ पुलिस, जिला प्रशासन और नोएडा प्राधिकरण भी नजर बनाए हुए हैं।

समिति ने श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था में भी बदलाव किया है। इस बार रोजाना अलग-अलग प्रकार की सब्जियां और ताजा सात्विक भोजन परोसा जाएगा। पूड़ी के स्थान पर रोटी परोसी जाएगी, जबकि एकादशी के अवसर पर विशेष प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। हरियाणा और राजस्थान मार्ग पर स्थित होने के कारण इस शिविर में इन राज्यों के अलावा दिल्ली और पंजाब से भी बड़ी संख्या में कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।