नोएडा में साइबर ठगों का डबल अटैक! दो लोगों से ₹26 लाख की ठगी

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (28/07/2026): नोएडा में साइबर अपराध के दो अलग-अलग मामलों में ठगों ने लोगों को अलग-अलग तरीकों से निशाना बनाकर कुल 26 लाख रुपये की ठगी कर ली। एक पीड़ित को शेयर बाजार में अधिक मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये का निवेश कराया गया, जबकि दूसरे व्यक्ति के मोबाइल में ट्रैफिक चालान के नाम पर भेजी गई फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाते से रकम निकाल ली गई। दोनों मामलों में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ग्रेटर नोएडा निवासी वीरेंद्र कुमार, जो एक हार्डवेयर कंपनी में इंजीनियर हैं, से व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया गया। ठगों ने खुद को निवेश सलाहकार बताते हुए उन्हें एक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराया और शुरुआत में मामूली निवेश पर मुनाफा भेजकर भरोसा जीत लिया। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग किश्तों में करीब 18 लाख रुपये निवेश कर दिए। जब उन्होंने अपनी जमा राशि वापस निकालनी चाही तो उनसे अतिरिक्त रकम जमा करने की मांग की गई। इनकार करने पर आरोपियों ने संपर्क खत्म कर दिया।

दूसरी घटना सेक्टर-105 निवासी गिरीश के साथ हुई। उनके मोबाइल पर ट्रैफिक चालान के नाम से एक APK फाइल भेजी गई। फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक हो गया और साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से करीब 8 लाख रुपये निकाल लिए। बैंक से लेनदेन का संदेश मिलने पर उन्हें धोखाधड़ी का पता चला।

दोनों पीड़ितों ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के साथ-साथ साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। डीसीपी साइबर सुरक्षा शैव्या गोयल ने बताया कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, APK फाइल या निवेश के आकर्षक प्रस्ताव पर बिना जांच-पड़ताल के भरोसा न करें।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।