ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (28/07/2026): ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस जांच में मृतक की पहचान बुलंदशहर जिले के डिबाई थाना क्षेत्र के धोमा गांव निवासी रवि शंकर के रूप में हुई है। बताया गया कि वह किसी निजी कार्य से दनकौर आए थे। शाम के समय वह एक्सप्रेसवे के किनारे पैदल जा रहे थे, तभी पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों को घटना की सूचना देकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
पुलिस का कहना है कि अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।