पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा सांसद डॉ महेश शर्मा ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी, दिए खास संदेश
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (10 फरवरी, 2025): प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में आज सोमवार को गौतम बुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने अपनी धर्मपत्नी डॉ. उमा शर्मा के साथ पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद उन्होंने इस पावन क्षण को ‘अद्भुत, अप्रतिम और ऐतिहासिक’ बताते हुए कहा कि यह आयोजन पूरे विश्व को सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा से परिचित करवा रहा है।
डॉ. महेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महाकुंभ का यह भव्य आयोजन ‘एकता का महाकुंभ’ बन गया है, जिसमें देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु आस्था के साथ भाग ले रहे हैं। उन्होंने संगम में स्नान को दिव्य और भव्य अनुभव बताते हुए कहा कि यह क्षण उनके लिए कभी न भूलने वाला है।
महाकुंभ स्नान के बाद डॉ. महेश शर्मा परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने पूज्य संत स्वामी चिदानंद जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और एकता का जीवंत उदाहरण है।
उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिससे भारत की सनातन परंपरा और अध्यात्मिक धरोहर को पूरे विश्व में नई पहचान मिली है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।