जेवर में दिनदहाड़े किसान से लूट, फसल की कमाई लेकर भागा बदमाश
टेन न्यूज नेटवर्क
Jewar News (27/07/2026): ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में एक किसान से ₹70 हजार की लूट का मामला सामने आया है। किसान हरियाणा की पलवल मंडी में मूंग की फसल बेचकर अपने पिता के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में एक अज्ञात बदमाश ने बातचीत के बहाने उसे रोक लिया और तमंचे के बल पर नकदी लूटकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित योगेंद्र कुमार शर्मा, जो मंगरौली गांव के निवासी हैं, ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह अपने पिता के साथ पलवल मंडी में मूंग बेचने गए थे। फसल बेचने के बाद मिले ₹70 हजार लेकर दोनों वापस लौट रहे थे। यमुना पुल पार करने के बाद एक बाइक सवार ने उन्हें रोक लिया और फसल कम कीमत पर बेचने की बात कहकर बातचीत शुरू कर दी।
आरोपी ने योगेंद्र को बात करने के बहाने अपने साथ कुछ दूरी तक ले गया। इसी दौरान उसकी नजर किसान की जेब में रखी नकदी पर पड़ गई। सुनसान स्थान पर पहुंचते ही आरोपी ने तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी और ₹70 हजार छीनकर मौके से फरार हो गया। घटना के समय किसान के पिता पीछे ही रह गए थे।
घटना की सूचना मिलने पर जेवर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।