एक लिंक ने किया कंगाल! नोएडा में युवक से 22.32 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (27/06/2026): साइबर ठगों ने व्हाट्सएप पर भेजे गए एक संदिग्ध लिंक के जरिए गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति को अपने जाल में फंसाकर 22.32 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित का आरोप है कि लिंक खोलने के बाद ठगों ने खुद को प्रभावशाली बताकर लगातार मानसिक दबाव बनाया और कई महीनों तक अलग-अलग किस्तों में रकम अपने खातों में ट्रांसफर करवा ली। मामले में सेक्टर-36 साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित सतीश दीक्षित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सितंबर 2024 में उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से एक लिंक भेजा गया था। लिंक पर क्लिक करने के बाद साइबर अपराधियों ने उनसे संपर्क किया और डराने-धमकाने के जरिए पैसे जमा कराने का सिलसिला शुरू कर दिया। करीब पांच महीने तक अलग-अलग तारीखों में कई बैंक खातों में कुल 22.32 लाख रुपए ट्रांसफर कराए गए।

घटना का एहसास होने पर पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन और राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस और बैंक की कार्रवाई से 1.84 लाख रुपए फ्रीज किए गए, लेकिन अब तक केवल 9,500 रुपए ही वापस मिल पाए हैं। बाकी राशि की रिकवरी की प्रक्रिया जारी है।

साइबर क्राइम थाना पुलिस का कहना है कि मामले में बैंक खातों, ट्रांजेक्शन और संबंधित लोगों की जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और संदिग्ध कॉल या संदेश मिलने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।