कूटरचित दस्तावेज के साथ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (10 फरवरी 2025): थाना बिसरख पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से चेकिंग के दौरान कूटरचित दस्तावेज के साथ बांग्लादेशी नागरिक-मिलन दीवान को भगत मार्केट थाना क्षेत्र बिसरख के पास से गिरफ्तार किया। थाना बिसरख पुलिस ने आरोपी के सन्दिग्ध प्रतीत होने पर चेक किया तो गिरफ्तार आरोपी के पास से एक मोबाइल व एक कूटरचित आधार कार्ड जिस पर अभियुक्त का नाम पता- मिलन दीवान पुत्र दीवान हिदाद पता नूतन ग्राम मझरपरा वारा छपरा नदिया जिला मुर्शिदाबाद राज्य पश्चिम बंगाल अंकित था, बरामद किया।

पूछताछ का विवरणः

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम/पता-मिलन दीवान पुत्र फौजलू निवासी मंशीगंज थाना दौलतपुर जिला कुसरिया बांग्लादेश होना बताया। आरोपी के द्वारा बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल होते हुए भारत में आकर अपने ससुर (भारतीय निवासी) के पते पर कूटरचित आधार कार्ड तैयार करवाकर भारत में नौकरी के उद्देश्य से और निवास करना था। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बिसरख पर धारा 318(4),338,336(3) बीएनएस धारा 3 पासपोर्ट अधिनियम व धारा 14 विदेशी अधिनियम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

आरोपी का विवरणः

असली पता-मिलन दीवान पुत्र फौजलू निवासी मंशीगंज थाना दौलतपुर जिला कुसरिया बांग्लादेश। फर्जी पता-मिलन दीवान पुत्र दीवान हिदाद पता नूतन ग्राम मझरपरा वारा छपरा नदिया जिला मुर्शिदाबाद राज्य पश्चिम बंगाल।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।