Noida News (23/07/2026): सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में शराब पीने के दौरान हुए विवाद ने एक रिक्शा चालक की जान ले ली। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई, जिसमें एक व्यक्ति को धक्का लगने से वह पत्थर पर गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 35 वर्षीय शिशुपाल पुत्र मक्खन के रूप में हुई है, जो सेक्टर-87 फेज-2 में किराये पर रहकर मजदूरी करता था। बुधवार रात वह अपने गांव के साथी टीटू और अन्य मजदूरों के साथ शाहपुर गांव में बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान रिक्शे को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो कुछ ही देर में हाथापाई तक पहुंच गया।
जांच में सामने आया कि झगड़े के दौरान टीटू ने कथित रूप से शिशुपाल को धक्का दे दिया। संतुलन बिगड़ने से शिशुपाल पास में पड़े पत्थर पर सिर के बल गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोग उसे तुरंत भंगेल स्थित सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन सत्यपाल की शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-126 में आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य भी एकत्र किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।