जंतर-मंतर में छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज पर बढ़ा विवाद, राष्ट्रपति से निष्पक्ष जांच की मांग

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (23/07/2026): दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग के विरोध में करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने की मांग की है। संगठन का आरोप है कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों के साथ सख्ती बरती गई, जिसकी स्वतंत्र जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय और जिलाध्यक्ष प्रेम प्रधान ने बताया कि वे इस मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराने और ज्ञापन सौंपने के लिए जाने वाले थे, लेकिन पुलिस ने सुबह ही उन्हें उनके आवास पर रोक दिया। इसके बाद गुरुवार दोपहर चौधरी प्रवीण भारतीय के जेपी अमन सोसायटी स्थित आवास पर पहुंचकर नॉलेज पार्क कोतवाली के प्रभारी विनोद कुमार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में मांग की गई है कि जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी जांच कराई जाए। यदि जांच में किसी अधिकारी या पुलिसकर्मी की भूमिका नियमों के विरुद्ध पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संगठन ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध प्रदर्शन हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए।

चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि छात्र देश के भविष्य और विकास की सबसे महत्वपूर्ण ताकत हैं। उनकी समस्याओं का समाधान बल प्रयोग से नहीं, बल्कि संवाद और संवेदनशीलता के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने शिक्षा के अधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार को संविधान की मूल भावना बताते हुए हाउस अरेस्ट की कार्रवाई पर भी आपत्ति जताई।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।