नोएडा सेक्टर-19 में AC में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (19/07/2026): सेक्टर-19 स्थित मकान संख्या A-682 की ऊपरी मंजिल पर शनिवार सुबह करीब 11 बजे एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे कमरे और आसपास के अन्य कमरों तक फैलने लगी। आग लगते ही पड़ोसी के.वी. सिंह ने सेक्टर-19 आरडब्ल्यूए के महासचिव लक्ष्मी नारायण को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय निवासी और आरडब्ल्यूए पदाधिकारी मौके पर पहुंचे तथा तुरंत सेक्टर-2 स्थित फायर स्टेशन को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।
आरडब्ल्यूए महासचिव लक्ष्मी नारायण ने बताया कि स्थानीय लोगों, आरडब्ल्यूए और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और जान-माल का भारी नुकसान नहीं हुआ। इस बीच सेक्टर-19 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष विक्रम श्रीवास्तव ने टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत के दौरान लगातार बढ़ रही AC में आग लगने की घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस वर्ष AC में आग लगने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। उनका आरोप है कि कई मैकेनिक एयर कंडीशनर में मिलावटी गैस भर रहे हैं, जिससे ऐसी घटनाएं हो सकती हैं।
हालांकि, मिलावटी गैस और इन घटनाओं के बीच संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अध्यक्ष विक्रम श्रीवास्तव ने पुलिस से इस मामले की जांच कराने और यदि कहीं मिलावट या धोखाधड़ी पाई जाए तो संबंधित मैकेनिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे मामलों में कार्रवाई होगी तो भविष्य में इस तरह के हादसों में कमी आ सकती है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।