भारत विकास परिषद, रोटरी क्लब और आईआईएमटी कॉलेज ने लगाया हरियाली का संकल्प

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (19/07/2026): पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए भारत विकास परिषद, गौतमबुद्धनगर शाखा, रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और रोटरेक्ट क्लब आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के संयुक्त तत्वावधान में आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, नॉलेज पार्क-3, ग्रेटर नोएडा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने पौधों के संरक्षण तथा पर्यावरण संवर्धन का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना था।

आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि “एक वृक्ष सौ पुत्र समान” की भावना को अपनाते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का संकल्प लेना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिल सके।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद, गौतमबुद्धनगर शाखा के अध्यक्ष मुकुल गोयल सहित मोहित बंसल, गिरीश गुप्ता, आलोक गोयल, मनु जिंदल, डॉ. कुमार विक्रमादित्य, सुमित माहेश्वरी, अशोक अग्रवाल, शुभम सिंघल, किरण गुप्ता, मयंक गर्ग, विनय गुप्ता, कपिल शर्मा, हर्ष गुप्ता, अरुण कुमार, हर्षित सिन्हा, उमेश कुमार, डॉ. कीर्ति, अजय शर्मा और राघवेंद्र समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।