ग्रेटर नोएडा की सिल्वर सिटी 2 में खेलों की धूम, 5 से 75 वर्ष तक के खिलाड़ी मैदान में

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (19/07/2026): पूर्वांचल सिल्वर सिटी 2, ग्रेटर नोएडा में बहुप्रतीक्षित वार्षिक खेल महोत्सव “सिल्वर सिटी 2 चैंपियंस लीग” का शुभारंभ जोश, उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। इस भव्य खेल महाकुंभ का उद्घाटन सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष आलोक साध ने किया। इस अवसर पर निवासियों को संबोधित करते हुए आलोक साध ने कहा, “यह आयोजन हमारे सभी निवासियों के लिए एक बेहतरीन अवसर है। पिछले आठ वर्षों से सोसाइटी में इस खेल महोत्सव का सफल आयोजन लगातार किया जा रहा है। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि इसमें 5 वर्ष के बच्चों से लेकर 75 वर्ष तक के वरिष्ठ नागरिक पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।” उन्होंने सोसाइटी की एकजुटता और ऊर्जा को दर्शाते हुए नारा दिया “जब खेलेगा सिल्वर सिटी, तब खिलेगा सिल्वर सिटी।”

उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाली इवेंट कोऑर्डिनेटर्स की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण से ही इस खेल महोत्सव की सफल रूपरेखा तैयार हो सकी है।

सोसाइटी के सचिव विजय सिंह ने सभी प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों का स्वागत एवं धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष चैंपियंस लीग में 10 विभिन्न खेल प्रतियोगिताओ टेनिस, स्विमिंग, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, पिकलबॉल, स्क्वैश, शतरंज, जिम और रेस इवेंट्स— को शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि सोसाइटी के सभी परिवारों को एक-दूसरे के और करीब लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। उद्घाटन समारोह के दौरान पूरी सोसाइटी “वन कम्युनिटी, वन स्पिरिट” की भावना से सराबोर नजर आई। प्रतियोगिताओं की शुरुआत के साथ ही बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों में जबरदस्त उत्साह, खेल भावना और रोमांच देखने को मिला।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।