रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा ने दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में इंटरैक्ट क्लब की स्थापना

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (17/07/2026): रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा द्वारा दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में इंटरैक्ट क्लब का भव्य स्थापना समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना तथा सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना था। समारोह के उपरांत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय की डायरेक्टर सुश्री कंचन कुमारी, प्रधानाचार्या सुश्री हीमा शर्मा, उप-प्रधानाचार्या सुश्री सोनाली सेठिया तथा इंटरैक्ट क्लब की शिक्षक प्रभारी सुश्री मीनाक्षी शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय प्रबंधन ने रोटरी क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए नवगठित इंटरैक्ट क्लब की टीम को शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा की ओर से रोटेरियन रचना (डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट इंटरैक्ट कोऑर्डिनेटर), रोटेरियन मुकुल गोयल (पूर्व असिस्टेंट गवर्नर), रोटेरियन मोहित बंसल (अध्यक्ष, रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा), रोटेरियन मनु जिंदल (सचिव) तथा रोटेरियन कपिल गर्ग (प्रेसिडेंट-इलेक्ट) उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को रोटरी के आदर्श “Service Above Self” (स्वयं से पहले सेवा) पर चलने तथा समाजहित में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

समारोह के दौरान नव-निर्वाचित इंटरैक्ट क्लब पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। नई कार्यकारिणी इस प्रकार है—

– समीरा – अध्यक्ष
– भाव्या शर्मा – उपाध्यक्ष
– शौर्य – सचिव
– कनक ओझा – कोषाध्यक्ष
– अश्मित – सार्जेंट-एट-आर्म्स
– सम्पृति – टेक्निकल डायरेक्टर
– निशी – कम्युनिटी सर्विस डायरेक्टर
– सीरत – मीडिया रिपोर्ट्स डायरेक्टर
– अक्षिता – ऑडिटोरियल डायरेक्टर
– मानवी – कल्चरल डायरेक्टर

कार्यक्रम के समापन पर रोटरी क्लब के सदस्यों, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह आयोजन विद्यार्थियों में सेवा, नेतृत्व, अनुशासन तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा एवं दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ने भविष्य में भी समाज सेवा तथा युवा नेतृत्व विकास से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।