Noida News (17/07/2026): भारत विकास परिषद, नोएडा ने इस्कॉन मंदिर के तत्वावधान में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का सेक्टर-19, नोएडा स्थित स्वागत स्थल पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ स्वागत किया। इस दौरान भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दिव्य रथ पर पुष्पवर्षा कर जयघोष के साथ अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, सचिव अखिलेश भदौरिया, शाखा संरक्षक प्रताप मेहता, सेवा संयोजक संजय गोयल सहित डॉ. टी.एन. गोविल, राजीव अग्रवाल, सीए उमेश बंसल, सुनील सेठ, आलोक सिंह, हरिशंकर गुप्ता, राजीव अजमानी, राजीव गोयल, डी.के. मित्तल, संजय गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, ललित सिंघला, संतोष बंसल, अमित अग्रवाल, अजय मित्तल, पंकज गोयल, सौरभ अग्रवाल, सीए विकास बंसल, डॉ. आलोक गुप्ता सहित अनेक सदस्यों ने सहभागिता की। मातृशक्ति की ओर से लवली गुप्ता, एकता सेठ, सविता गोयल, पिंकी अग्रवाल और वीना कुच्छल सहित कई महिलाओं ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।
रथयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं सेवकों के लिए शीतल जल, ताजे फल, मिठाई और जलजीरा की सेवा की गई। परिषद के सदस्यों ने पूरे सेवा-भाव, अनुशासन और समर्पण के साथ श्रद्धालुओं की सेवा करते हुए भारतीय संस्कृति के “नर सेवा ही नारायण सेवा” के आदर्श को साकार किया।

इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव, सेवा और सांस्कृतिक एकता का संदेश देने वाला महापर्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे पावन अवसर पर सेवा करने का अवसर मिलना भारत विकास परिषद, नोएडा के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है।
भारत विकास परिषद, नोएडा ने इस भव्य एवं सफल आयोजन के लिए इस्कॉन मंदिर के सभी पदाधिकारियों, संतजनों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उत्कृष्ट आयोजन और समर्पण की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में भगवान श्री जगन्नाथ से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं विश्व कल्याण की मंगलकामना की गई।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।