MCD जोन चुनाव में भाजपा का दबदबा, 12 में से 10 जोनों पर कब्जा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (16 July 2026): दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के जोन कमेटी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 में से 10 जोनों में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में सभी नवनिर्वाचित जोन चेयरमैनों और उपाध्यक्षों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही, उपमहापौर डॉ. मोनिका पंत, नेता सदन जय भगवान यादव सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा की जीत को जनता के विश्वास, सुशासन और विकास की राजनीति पर लगी मुहर बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने विकास और बेहतर प्रशासन के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सिटी-सदर पहाड़गंज जोन में 24 वर्षों बाद भाजपा की उषा शर्मा के चेयरमैन चुने जाने को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह राजधानी में बदलते जनविश्वास का प्रतीक है।

रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और डबल इंजन सरकार की सोच के अनुरूप सभी नवनिर्वाचित चेयरमैन जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि दिल्ली सरकार और एमसीडी के बीच बेहतर समन्वय से राजधानी में सफाई व्यवस्था, बुनियादी सुविधाओं, विकास कार्यों और नागरिक सेवाओं को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और पारदर्शी तरीके से काम करने का आह्वान किया।

जोनवार नतीजों में भाजपा ने नजफगढ़, शाहदरा दक्षिण, शाहदरा उत्तर, दक्षिण, केशवपुरम, नरेला, सिविल लाइंस, सिटी एसपी, सेंट्रल और वेस्ट जोन में अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। नजफगढ़, केशवपुरम और सेंट्रल जोन में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और स्थायी समिति सदस्य निर्विरोध चुने गए। वहीं आम आदमी पार्टी ने रोहिणी जोन में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जीत दर्ज की, जबकि करोल बाग जोन में भी उसे सफलता मिली। इसके अलावा सिटी एसपी जोन में उपाध्यक्ष पद पर भी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने जीत हासिल की।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।