Delhi Election Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम पर क्या बोले अमानतुल्लाह खान
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (8 फरवरी 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों पर ओखला से आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान ने कहा कि यह उनके लिए बहुत खुशी का दिन नहीं है, क्योंकि उनकी पार्टी की सरकार नहीं बन पाई।
हालांकि, उन्होंने ओखला के लोगों का धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि ओखला के निवासियों का साथ उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण था और उन्होंने चुनाव में उनका साथ देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। अमानतुल्लाह खान ने यह भी कहा कि वे ओखला के लिए अपनी सेवा जारी रखेंगे और जनता के हित में काम करते रहेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह से चुनाव आयोग काम कर रहा था उससे हमें लग रहा था कि हम चुनाव हार जाएंगे। वे बड़े लोग है, हम छोटे लोग उनके सामने कहां ही टिक पाएंगे?
बता दें कि 27 सालों के बाद दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।