दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (8 फरवरी 2025): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी (AAP) के खिलाफ मतदान कर यह संदेश दिया कि बार-बार किए जाने वाले “झूठे वादों” से जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता।

शाह ने अपने ट्वीट में दिल्ली में गंदे पानी, टूटी सड़कों, सीवर ओवरफ्लो और शराब के ठेकों जैसी समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि मतदाताओं ने इन मुद्दों पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। इसके अलावा, उन्होंने दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को बधाई दी।

अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को एक “आदर्श राजधानी” बनाने की बात भी कही, जिसमें महिलाओं का सम्मान, अनधिकृत कॉलोनीवासियों का स्वाभिमान और स्वरोजगार की संभावनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।