दिल्ली चुनाव: बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह ने रोमांचक मुकाबले में मनीष सिसोदिया को हराया
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (8 फरवरी 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव में जंगपुरा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह ने कांटे की टक्कर में जीत हासिल की। अंतिम नतीजों के अनुसार, मारवाह ने आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को हराकर सीट पर कब्जा जमाया।
तरविंदर सिंह मारवाह को कुल 38,859 वोट मिले, जबकि मनीष सिसोदिया 38,184 वोटों के साथ 675 वोटों से हार गए। यह हार आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है, क्योंकि सिसोदिया पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक हैं।
वहीं, कांग्रेस के फरहद सूरी 7,350 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे और 31,509 वोटों से पीछे रह गए।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।