ग्रेटर कैलाश में भाजपा का परचम, शिखा राय ने सौरभ भारद्वाज को दी करारी शिकस्त

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (08 फरवरी 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव में ग्रेटर कैलाश सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी शिखा राय ने आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री रहे सौरभ भारद्वाज को 3,188 मतों के अंतर से हराकर सीट अपने नाम कर ली।

शिखा राय को कुल 49,594 वोट मिले, जबकि सौरभ भारद्वाज 46,406 वोटों पर ही सिमट गए। इस हार के साथ आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि सौरभ भारद्वाज न केवल पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, बल्कि अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

वहीं, कांग्रेस के प्रत्याशी गर्वित सिंघवी को मात्र 6,711 वोट मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें भाजपा प्रत्याशी से 42,883 मतों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

शिखा राय की इस जीत को भाजपा के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि ग्रेटर कैलाश सीट पर आम आदमी पार्टी ने पूरा जोर लगाया था। लेकिन मजबूत चुनावी रणनीति और शिखा राय की लोकप्रियता ने भाजपा को शानदार जीत दिलाई, जिससे कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।