AAP द्वारा विधायक खरीद-फरोख्त के आरोप पर दिल्ली बीजेपी ने की FIR की मांग

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (07 फरवरी, 2025): दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ता जा रहा है। ‘आप’ द्वारा बीजेपी पर विधायकों को खरीदने के आरोप लगाए जाने के बाद, दिल्ली बीजेपी ने इस मामले में कड़ा कदम उठाते हुए उपराज्यपाल वीके सक्सेना को शिकायत पत्र लिखा है। बीजेपी ने इन आरोपों को पूरी तरह से झूठा करार देते हुए एफआईआर दर्ज करने और मामले की गहन जांच की मांग की है।

बीजेपी के महासचिव विष्णु मित्तल ने उपराज्यपाल को लिखे पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने 6 फरवरी 2025 को सोशल मीडिया पर दावा किया कि बीजेपी ने आप के 7 विधायकों को 15 करोड़ रुपये का लालच देकर पार्टी छोड़ने के लिए कहा। बीजेपी ने इन आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि इनका कोई सबूत नहीं है।

बीजेपी ने अपने पत्र में कहा कि संजय सिंह को याद रखना चाहिए कि ऐसे ही आरोपों में उनकी पार्टी की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना जमानत पर हैं। बीजेपी का कहना है कि ‘आप’ के नेताओं के यह आरोप उनकी हताशा का परिणाम हैं।

पत्र में बीजेपी ने मांग की है कि संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया जाए और इस मामले की पूरी सच्चाई उजागर की जाए। इसके अलावा बीजेपी ने एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) से इस मामले की जांच करने का भी अनुरोध किया है।

राजनीतिक खींचतान के इस घटनाक्रम से दिल्ली का सियासी माहौल और गरमा गया है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।