GIMS में FISH तकनीक पर सीएमई, विशेषज्ञों ने साझा की नई जानकारियां
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (17/06/2026): गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS), ग्रेटर नोएडा के बायोकैमिस्ट्री विभाग द्वारा “FISH: Illuminating Molecular Diagnostics” विषय पर एक सतत चिकित्सा शिक्षा (CME) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों को आणविक निदान (Molecular Diagnostics) के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम विकास और FISH (Fluorescence In Situ Hybridization) तकनीक के चिकित्सीय उपयोगों से अवगत कराना था।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ वक्ताओं ने FISH तकनीक की कार्यप्रणाली, रोगों की सटीक पहचान में इसकी भूमिका तथा आधुनिक चिकित्सा अनुसंधान एवं निदान में इसके बढ़ते महत्व पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने बताया कि यह तकनीक आनुवंशिक एवं कैंसर संबंधी रोगों के निदान में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है और भविष्य की चिकित्सा पद्धतियों में इसकी भूमिका और अधिक व्यापक होने की संभावना है।
इस सीएमई कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक जीआईएमएस के निदेशक डॉ. (ब्रिगेडियर) राकेश गुप्ता रहे। आयोजन की अध्यक्षता बायोकैमिस्ट्री विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मनीषा सिंह ने की, जबकि सह-अध्यक्ष के रूप में डॉ. इजेन भट्टाचार्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में प्रो. अकिला प्रशांत, डॉ. सुनील कुमार पोलिपल्ली और डॉ. सोनिका शर्मा ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। उनके संबोधनों को प्रतिभागियों ने अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में चिकित्सकों, रेजिडेंट डॉक्टरों, शोधार्थियों तथा मेडिकल विद्यार्थियों ने भाग लिया और विषय से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों से संवाद भी किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी वक्ताओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों को उनके योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान को नई दिशा देने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।