चार मूर्ति अंडरपास से बदलेगी ग्रेटर नोएडा वेस्ट की तस्वीर, निरीक्षण कर बोले दादरी विधायक
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (17/06/2026): ग्रेटर नोएडा वेस्ट की बहुप्रतीक्षित चार मूर्ति अंडरपास परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच रही है। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने “बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के तहत प्रगति पथ यात्रा के दौरान निर्माणाधीन अंडरपास का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को कार्य को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही यह महत्वपूर्ण परियोजना ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों के लिए राहत लेकर आएगी। लंबे समय से चार मूर्ति चौराहे पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से स्थानीय निवासी और रोजाना सफर करने वाले लोग परेशान थे। अंडरपास शुरू होने के बाद यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
निरीक्षण के दौरान दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि यह परियोजना केवल एक अंडरपास नहीं बल्कि क्षेत्र के तेजी से हो रहे शहरी विकास की पहचान है। इससे लोगों का आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा, वहीं समय की भी बचत होगी। उन्होंने कहा कि सरकार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

विधायक तेजपाल नागर ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की बढ़ती आबादी और वाहनों के दबाव को देखते हुए इस तरह की परियोजनाएं बेहद जरूरी हैं। चार मूर्ति अंडरपास के शुरू होने से न केवल ट्रैफिक का दबाव कम होगा बल्कि आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।
दादरी विधायक तेजपाल नागर ने इस निरीक्षण से जुड़ी जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि लोगों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।